हसदेव के जंगल में कटाई पर फूटा AAP का गुस्सा : रायपुर में किया प्रदर्शन, बोले-अडानी-अंबानी को लाभ पहुंचाने जंगल काट रही सरकार, जमकर हुई नारेबाजी
छत्तीसगढ़/रायपुर :- रायपुर में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने हसदेव के जंगल में चल रहे पेड़ों की कटाई रोकने के लिए प्रदर्शन किया है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य सरकार अडानी -अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए जंगलों को काट रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की है।
प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश के लोगों को धोखा दिया जा रहा है। इतने विरोध के बावजूद भाजपा और कांग्रेस दोनों जनता को लूट रहे हैं। इन्हें जनता के भलाई से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी टकराव की बड़ी वजह भी जंगल को काटा जाना है। इससे जंगलों में आश्रित आदिवासी लोग भी बेघर हो रहे हैं। इतने बड़े मात्रा में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भी बड़ा नुकसान होगा। अपने ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने सरगुजा में पेड़ों की कटाई बंद करने की मांग की है।

















