HomeBreaking Newsपांच साल से बीमारी से परेशान महिला को आयुर्वेदिक चिकित्सा से तीन...

पांच साल से बीमारी से परेशान महिला को आयुर्वेदिक चिकित्सा से तीन माह में मिली राहत, तीन साल बाद भी बरकरार है स्वास्थ्य में सुधार

कुसमुंडा की सरस्वती कौशिक ने डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के उपचार को सराहा, कहा– आयुर्वेद में वास्तव में है चमत्कार

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास आज भी कायम है। जड़ी-बूटियों और औषधीय गुणों पर आधारित इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति से जुड़े ऐसे ही एक अनुभव को कुसमुंडा निवासी सरस्वती कौशिक ने साझा किया है। उनका कहना है कि करीब पांच वर्षों तक टायफाइड जैसी बीमारी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझने के बाद उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा से तीन माह में उल्लेखनीय राहत मिली। खास बात यह है कि उपचार के लगभग तीन वर्ष बाद भी उन्हें पहले जैसी परेशानियां दोबारा महसूस नहीं हुई हैं।

- Advertisement -

सरस्वती कौशिक के अनुसार, लंबे समय तक वह लगातार बुखार जैसी अनुभूति, शरीर में गर्मी और अत्यधिक कमजोरी से परेशान थीं। कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही थी। इसी दौरान वह निहारिका रोड स्थित श्री शिव औषधालय पहुंचीं। यहां आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने उनकी नाड़ी, दोष, शारीरिक बल और प्रकृति का परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें आयुर्वेदिक औषधियों के साथ खानपान तथा पथ्य-अपथ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श दिया गया।

उन्होंने बताया कि लगभग तीन माह तक नियमित चिकित्सा और चिकित्सक द्वारा बताए गए खानपान संबंधी निर्देशों का पालन करने के बाद उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उनकी ब्लड रिपोर्ट भी सामान्य आई और लंबे समय से परेशान कर रही शिकायतों से राहत महसूस हुई।

इस अनुभव का जिक्र करते हुए सरस्वती कौशिक ने बताया कि करीब तीन वर्ष बाद जब वह अपनी एक सहेली के लिए चिकित्सकीय परामर्श लेने डॉ. शर्मा के पास पहुंचीं, तब उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पहले हर समय बुखार जैसा महसूस होता था, शरीर गर्म रहता था और अत्यधिक कमजोरी बनी रहती थी, लेकिन अब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पुरानी परेशानियां वापस नहीं लौटी हैं। उन्होंने इस उपचार के लिए डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आयुर्वेद में वास्तव में चमत्कार है और वह आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को नमन करती हैं।

आयुर्वेद संपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है : डॉ. शर्मा

इस संबंध में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से बचाव का संपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है। आयुर्वेद में रोगी की प्रकृति, दोषों की स्थिति और शारीरिक क्षमता के अनुरूप चिकित्सा करने का विधान है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार शरीर में दोषों का संतुलन बनाए रखना और उनकी अनावश्यक वृद्धि को रोकना महत्वपूर्ण है। सरस्वती कौशिक के मामले में भी इसी आधार पर औषधियों और खानपान संबंधी परामर्श के माध्यम से उपचार किया गया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद में प्रत्येक रोगी की स्थिति का अलग-अलग आकलन कर चिकित्सा की जाती है। सही परामर्श, नियमित उपचार और निर्धारित पथ्य-अपथ्य का पालन स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Must Read