HomeBreaking Newsविश्व मधुमेह दिवस पर कोरबा में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 108 रोगी...

विश्व मधुमेह दिवस पर कोरबा में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 108 रोगी हुए लाभान्वित

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा एआईए लाइफ कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुर्मवंशी (राज्य संवाद प्रभारी, पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़) तथा अध्यक्ष सुनील राठौर (ब्रांच मैनेजर, टाटा एआईए लाइफ कोरबा) थे। शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड कोरबा में किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि एवं भारत माता के पूजन के साथ हुआ। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं डॉ. अनुराग शर्मा ने अपनी सेवाएं देते हुए 108 मरीजों की निःशुल्क रक्त शर्करा जांच, दंत जांच, नेत्र परीक्षण एवं विभिन्न रोगों का परामर्श प्रदान किया।

- Advertisement -
मधुमेह पर नियंत्रण के लिए योग और जीवनशैली पर जोर

शिविर के दौरान आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने मधुमेह को “आरामदायक जीवनशैली की देन” बताते हुए कहा कि जो लोग दिनभर कुर्सी या गद्दी पर बैठे रहते हैं और नियमित व्यायाम, योग व प्राणायाम नहीं करते, उन्हें मधुमेह का खतरा अधिक होता है।
उन्होंने मधुमेह रोगियों के लिए आयुर्वेदानुसार आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, तथा रोग नियंत्रण के तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही मरीजों को मंडूकासन, शशकासन, पादहस्तासन, वक्रासन, मर्कटासन तथा भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

दंत एवं नेत्र जांच में भी लोगों ने लिया लाभ

शिविर में दंत रोगियों की जांच और परामर्श डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा दिया गया, वहीं नेत्र जांच चश्मा घर द्वारा की गई, जिससे बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हुए।

कई सामाजिक संस्थाओं एवं पदाधिकारियों की प्रमुख सहभागिता

इस आयोजन में मुख्य अतिथि व अध्यक्ष के अलावा टाटा एआईए लाइफ कोरबा के अधिकारी—
मृत्युंजय महंत, विनायक मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, नरेश मिरी, कमलेश यादव, अभिषेक साहू—
तथा लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के पदाधिकारी—
शिव जायसवाल, गजेंद्र राठौड़, सुधीर सक्सेना, अश्विनी बुनकर, नेत्रानंदन साहू, कमल धारिया, चक्रपाणि पांडेय, चितरंजन गुप्ता, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, कमला कुंभकार, सिमरन जायसवाल, दीपमाला राठीया, चंदन सिंह व देवबली कुंभकार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचकर्म तकनीशियन राजकुमार पटेल, पिंकी बरेठ, सुरभि कुंभकार एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा का विशेष योगदान रहा ।

Must Read