छत्तीसगढ़/कोरबा :- संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर सभी ने संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- Advertisement -
श्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने संवैधानिक एवं प्रशासनिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल भाव को आत्मसात करते हुए जनसेवा एवं प्रशासनिक कार्यों में इन मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।













