एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाए अवैध कब्जे, शासकीय जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
छत्तीसगढ़/कोरबा :- कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। प्रशासन की कार्रवाई के तहत अतिक्रमण से संबंधित 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के परिपालन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
- Advertisement -
कटघोरा एसडीएम श्री विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार श्री सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार श्री अमरदीप अंचल सहित राजस्व विभाग की टीम ग्राम अरदा पहुंची। यहां शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। राजस्व विभाग द्वारा जारी बेदखली आदेशों के आधार पर की गई इस कार्रवाई से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।













