पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम, 18 वर्ष तक के बच्चों का होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और योग-प्राणायाम प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़/कोरबा :- स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 नवंबर 2026, शनिवार को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर यह आयुर्वेदिक कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की निर्धारित आयुर्वेदिक खुराक दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी आयु के अनुरूप उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस कार्यक्रम का लाभ दिलाने की अपील की है। कार्यक्रम में भीड़ और प्रतीक्षा से बचने के लिए पूर्व में मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपना निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।













