HomeBreaking Newsकौशाम्बी में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं...

कौशाम्बी में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

नवरात्रि पर भोग-प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन, मनीष कुमार की पहल पर सेवा कार्य में जुटे ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सहयोगी

उत्तर प्रदेश/कौशांबी नवरात्रि के पावन अवसर पर द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की ओर से कौशाम्बी में भोग-प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आस्था के बीच सेवा और समर्पण की भावना के साथ किए गए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

- Advertisement -

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रीतम कुमार जायसवाल ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। धार्मिक आस्था तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ मानवता और जरूरतमंदों की सेवा का भाव भी जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक विकास, जनकल्याण और मानव सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए ट्रस्ट ने सामाजिक एकता और सेवा-समर्पण का संदेश दिया। ट्रस्ट का प्रयास है कि धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच विकसित हो और सेवा कार्यों को निरंतर विस्तार मिले।

Must Read