कोरबी चौकी पुलिस की कार्रवाई, 70.02 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजने की तैयारी
छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान की टीम ने धान के खेत में छिपाकर रखी गई मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से गोवा व्हिस्की की 389 नग बोतलें, कुल 70.02 लीटर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अलगाडांड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के लिए मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की शराब भारी मात्रा में छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तलाशी ली, जहां से 389 नग बोतलें, कुल 70.02 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
मामले में आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), पिता घूरसाय बिंझवार, निवासी अलगाडांड घोसारा, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं श्री नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह तथा आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।












