प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते लिया गया निर्णय, 1 सितंबर से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा संशोधित समय
छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- पुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 एवं 6 के उन्नयन कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा एवं सुगम रेल परिचालन के लिए मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट-ओरिजिनेट होने वाली छह ट्रेनों के प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल द्वारा यह व्यवस्था 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों के दौरान की गई है।
उल्लेखनीय है कि प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को निर्धारित पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जा रहा है। अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के मालतीपाटपुर स्टेशन से रवाना होने के समय में भी बदलाव किया गया है।
इन छह ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
■ गाड़ी संख्या 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस
1 सितंबर से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में मालतीपाटपुर से रात 21.50 बजे के स्थान पर 23.00 बजे रवाना होगी।
■ गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस
3 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में मालतीपाटपुर से रात 00.40 बजे के स्थान पर 01.45 बजे प्रारम्भ होगी।
■ गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस
6 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में मालतीपाटपुर से रात 00.40 बजे के स्थान पर 01.35 बजे रवाना होगी।
■ गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस
2 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में मालतीपाटपुर से सुबह 06.50 बजे के स्थान पर 07.45 बजे प्रारम्भ होगी।
■ गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस
5 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में मालतीपाटपुर से 11.25 बजे के स्थान पर 12.30 बजे रवाना होगी।
■ गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस
7 सितंबर से 19 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में मालतीपाटपुर से शाम 19.55 बजे के स्थान पर 21.00 बजे प्रारम्भ होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।












