24 घंटे में 13.5 मिमी वर्षा, अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश से खेती को मिला संबल
छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में इस वर्ष मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। एक जून से 4 अगस्त 2026 तक जिले में 576.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है और खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा का वितरण अलग-अलग रहा। दर्री तहसील में सर्वाधिक 711.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि अजगरबहार तहसील में सबसे कम 418 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार कोरबा में 616.8 मिमी, बरपाली में 618.4 मिमी, दीपका में 619.9 मिमी, पाली में 616.8 मिमी, पोंड़ीउपरोड़ा में 614.8 मिमी, कटघोरा में 586.9 मिमी, पसान में 575.4 मिमी, करतला में 537.5 मिमी, भैंसमा में 531 मिमी तथा हरदीबाजार में 474.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन 13.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे जलाशयों का जलस्तर बढ़ने और कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।












