छत्तीसगढ़/कोरबा :- प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयुर्वेद मनीषी आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस को “जड़ी-बूटी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा औषधीय पौधों के उपयोग की विधि, उनके प्रयोज्य अंग, विभिन्न रोगों में उनके प्रयोग, अनुपान, गुण एवं स्वास्थ्य लाभ की विस्तृत जानकारी देंगे। इससे लोगों को औषधीय पौधों के वैज्ञानिक एवं पारंपरिक उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर निःशुल्क औषधीय पौधों के वितरण एवं आयुर्वेद संबंधी उपयोगी जानकारी का लाभ उठाएं।












