HomeBreaking Newsमहिला आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित

महिला आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़/कोरबा :- शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय- कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट – 04 सीट अनुसूचित जनजाति, 09 सीट सामान्य, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी में 03 सीट अनुसूचित जनजाति, 01 सीट सामान्य एवं स्युईंग टेक्नालाजी में 20 सीट अनुसूचित जनजाति, एनसीव्हीटी एवं एसीव्हीटी स्युईंग टेक्नालाजी में 19 सामान्य सीट रिक्त है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।

Must Read