छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में रेलवे स्टेशन और यार्ड के कई हिस्सों में ट्रैक पर पानी भर गया। जलभराव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ, जिसके चलते कई मेमू ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया गया।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित ट्रेनों में बदलाव किया है। इससे विशेष रूप से कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, चांपा और रायगढ़ रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये ट्रेनें रद्द रहीं
- ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू – 17 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू – 17 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू – 17 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 68746 रायपुर–बिलासपुर मेमू – 17 जुलाई को रद्द।
- ट्रेन संख्या 68745 बिलासपुर–रायपुर मेमू – 17 जुलाई को रद्द।
इन ट्रेनों का परिचालन आंशिक रहा
- ट्रेन संख्या 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू को चांपा स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया।
- ट्रेन संख्या 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू का संचालन चांपा स्टेशन से शुरू किया गया।
- ट्रेन संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू को दाधापारा स्टेशन से ही वापस रायपुर के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों से अपील
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। मौसम सामान्य होने और ट्रैक से पानी निकलने के बाद ही रेल सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो सकेंगी।











