HomeBreaking Newsसाप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे लोग की जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं समस्याएं

साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे लोग की जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं समस्याएं

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में लोगों ने विभिन्न समस्याओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने सभी आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयसीमा के भीतर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के मिले।

- Advertisement -

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन संबंधी समस्याएं, भूमि पर अवैध कब्जा, सीमांकन, नामांतरण, मानदेय शिक्षक भर्ती सहित राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Must Read