HomeBreaking Newsअब कोरबा में ही मिलेगा बड़े शहरों जैसा सुपरस्पेशलिटी इलाज, मीना जैन...

अब कोरबा में ही मिलेगा बड़े शहरों जैसा सुपरस्पेशलिटी इलाज, मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई विजिट शेड्यूल

देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक जुलाई माह में विभिन्न तिथियों पर देंगे परामर्श, मरीजों को रायपुर-दिल्ली जाने की जरूरत होगी कम।

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा ने जुलाई-2026 के लिए विजिटिंग सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के तहत देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों से जुड़े विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक पूरे माह निर्धारित तिथियों पर कोरबा पहुंचकर मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार करेंगे।

- Advertisement -

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जॉइंट रिप्लेसमेंट, यूरो सर्जरी, पेन मैनेजमेंट, कैंसर, कार्डियोलॉजी, किडनी रोग एवं यूरोलॉजी सहित कई सुपरस्पेशलिटी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रहेंगी। इससे कोरबा एवं आसपास के जिलों के मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

जुलाई माह की शुरुआत 1 जुलाई को गैस्ट्रो एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु शर्मा तथा जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रतीक धाबलिया की ओपीडी से होगी। इसके बाद माहभर अलग-अलग तिथियों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे। इनमें यूरो सर्जन डॉ. राहुल जैन, पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल जैन, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अमोल पड़गांवकर, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. अमित जैन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र सामल, गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा, यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक गावरी तथा किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार शामिल हैं।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि मरीज निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्व में अपॉइंटमेंट लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ऑपरेशन, डिलीवरी, आईसीयू एवं एनआईसीयू जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

गौरतलब हो कि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, कोरबा में स्थित है। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए मरीज +91 94791 18941 पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। अस्पताल का उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण सुपरस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

Must Read