HomeBreaking Newsआगामी महाराणा प्रताप जयंती को लेकर राजपूत क्षत्रिय समाज की तैयारी हुई...

आगामी महाराणा प्रताप जयंती को लेकर राजपूत क्षत्रिय समाज की तैयारी हुई पूर्ण

पुराना बस स्टैंड से महाराणा प्रताप चौक तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा प्रतिभाओं का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आगामी 17 जून को तिथि के अनुसार वीर छत्रसाल महाराणा प्रताप की जयंती जिला राजपूत क्षेत्रीय समाज कोरबा के तत्वाधान में उत्साह पूर्वक एवं भव्य रूप से मनाया जाने को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है गुरुवार को वीर महाराणा प्रताप चौक बुधवारी स्थित समाज के राम जानकी मंदिर परिसर स्थित भवन में जिला राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस दौरान वीर महाराणा प्रताप की जयंती 17 जून को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इसे भव्य रूप देने के लिए उपस्थित सभी का सुझाव लिया गया इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने सुझावों से जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह को अवगत कराया इसके बाद निर्णय लिया गया कि पुराना बस स्टैंड कोरबा से 17 जून की शाम 4:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी यह शोभायात्रा पावर हाउस रोड टीपी नगर चौक सीएसईबी चौक कोसाबादी चौक सुभाष चौक निहारिका होते हुए घंटाघर पहुंचेगी यहां से समाज की महिलाओं के जत्थे के साथ शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी और यहां स्थापित छत्रसाल वीर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाएगा यहां पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा में शामिल समस्त सामाजिक जन समाज के राम जानकी मंदिर स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे और यहां मंचीय कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान मुख्य अतिथि के कर कमल के द्वारा किया जाएगा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर नगर पालिका दीपिका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मंचस्थ रहेंगे गुरुवार को संपन्न हुई इस समीक्षा बैठक में समाज केसंरक्षक आरके सिंह ठाकुर राज सिंह ठाकुर दीपक सिंह जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह महासचिव ठाकुर दिनेश सिंह मुकेश सिंह सह सचिव ठाकुर छन्नू सिंह कोषाध्यक्ष ठाकुर बच्चू सिंह ठाकुर जितेंद्र सिंह लालाठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर सुनील सिंह दिनेश सिंह कमलेश ठाकुर जितेंद्र सिंह पत्रकारसिंह कैलाश सिंह पत्रकार प्रभात शाही ठाकुर मंटू सिंह श्रीमती अंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे

Must Read