HomeBreaking NewsUPDATE : पाली के पहाड़ गांव में बड़ा हादसा, पेड़ की डाल...

UPDATE : पाली के पहाड़ गांव में बड़ा हादसा, पेड़ की डाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की मौत

छत्तीसगढ़/कोरबा-पाली :-  कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ गांव के वाइसेमार (चौरहाडांड) मोहल्ले में शनिवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन आदिवासी किशोरों पर अचानक पेड़ की भारी डाल टूटकर गिर गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।   
जानकारी के अनुसार, नौतपा के बीच मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कमलेश, दिनेश और शिवराम बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज हवाओं के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। हादसे में तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।   
ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन एक किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे किशोर की मौत पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई, जबकि तीसरे किशोर को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई।   
मृतकों की पहचान कमलेश साय (18 वर्ष) पिता समर साय, निवासी वाइसेमार (चौरहाडांड), दिनेश तिर्की (17 वर्ष) पिता ओमप्रकाश तिर्की तथा शिवराम टेकाम (14 वर्ष) पिता समर सिंह गोंड़, निवासी ग्राम पंचायत पहाड़ गांव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों किशोर आदिवासी परिवारों से थे। एक साथ तीन युवाओं की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
नौतपा के दौरान आई इस प्राकृतिक आपदा ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही

Must Read