HomeBreaking Newsमोतीसागर पारा में चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार

मोतीसागर पारा में चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार

“सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई जा रही है, जप्त कर बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी सूरजजान उर्फ सोनू (27 वर्ष), पिता अजीत जान, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Must Read