HomeBreaking Newsपुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

“सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रजनीश शर्मा, निवासी रमेश गली सीतामणी, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई 2026 की रात करीब 10:40 बजे उसका बड़ा भाई रोशन शर्मा सीतामणी चौक से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, ईंट एवं पंच से हमला कर दिया। हमले में रोशन शर्मा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नागेश यादव उर्फ मदरासी (19 वर्ष), निवासी रमेश गली सीतामणी
  2. रिकु यादव (23 वर्ष), निवासी सीतामणी गोकुलनगर
  3. आलोक यादव (19 वर्ष), निवासी सीतामणी गोकुलनगर

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से शांति व्य

Must Read