छत्तीसगढ़/कोरबा :- शहर के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए पहचान बना चुके शिवाय हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में सफलता हासिल कर मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत दी है। आधुनिक चिकित्सा तकनीक, समयबद्ध उपचार और अनुभवी चिकित्सकों की सजगता के चलते मरीजों का सफल उपचार संभव हो सका।
पहले मामले में आरामशीन, कोरबा निवासी श्रीमती बुंदकुंअर कैवर्त्य पति संतोष कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें शिवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. दिविक मित्तल ने मरीज की स्थिति का गहन परीक्षण करते हुए बिना ऑपरेशन के उपचार करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ निगरानी और सटीक उपचार के माध्यम से मरीज को वेंटिलेटर की आवश्यकता के बिना ही सफलतापूर्वक स्वस्थ किया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज और लगातार मॉनिटरिंग के कारण मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ।
वहीं दूसरे मामले में दादर कोरबा निवासी श्रीमती वीणा देवी पति श्री शशि कुमार को पथरी एवं बच्चेदानी संबंधी गंभीर समस्या के चलते शिवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने समन्वय और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ सफल ऑपरेशन कर मरीज को राहत प्रदान की। इस जटिल उपचार में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु कोल्हे तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन के बाद सभी आवश्यक परीक्षण पूरे कर मरीज को स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।
शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। समयबद्ध और सटीक उपचार ही अस्पताल की प्राथमिकता है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।













