HomeBreaking Newsबच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 21 मई को होगा स्वर्ण बिंदु...

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 21 मई को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय का संयुक्त आयोजन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना अंतर्गत 21 मई 2026, गुरुवार को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में किया जाएगा। कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव में सहायता मिलती है। इस अवसर पर बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु अनुसार उचित आहार-विहार, दिनचर्या एवं स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी जाएगी। बच्चों के बेहतर विकास हेतु योग एवं प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में अधिक भीड़ एवं बच्चों को प्रतीक्षा से बचाने के लिए अभिभावकों से पूर्व में समय निर्धारित करने की अपील की गई है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपना समय निर्धारित कर सकते हैं।

Must Read