HomeBreaking Newsपद के आड़ में अवैध काम! उपसरपंच पर शासकीय जमीन कब्जाने, अवैध...

पद के आड़ में अवैध काम! उपसरपंच पर शासकीय जमीन कब्जाने, अवैध खनन और बिक्री के गंभीर आरोप

कोटवार ने कलेक्टर से की शिकायत, कार्रवाई की उठी मांग

छत्तीसगढ़/सक्ती :-  जिला सक्ती के ग्राम पंचायत सिरली में उपसरपंच पर पद का दुरुपयोग कर कई अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत गांव के कोटवार ने कलेक्टर से करते हुए जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिरली के कोटवार मनीष जुलाहा ने कलेक्टर को सौंपे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उपसरपंच खगेश्वर राठौर गांव की शासकीय जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि यदि इसी तरह शासकीय भूमि पर कब्जा होता रहा तो भविष्य में गांव के विकास कार्यों के लिए जमीन की कमी हो सकती है।

कोटवार ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उपसरपंच द्वारा ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध रेत खनन कराया जा रहा है। इसके अलावा गांव में अवैध रूप से कीटनाशक और यूरिया की बिक्री किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक उपसरपंच अपने सहयोगी किशन राठौर के साथ मिलकर कोटवारी जमीन की खरीद-फरोख्त में भी संलिप्त है।

मामले में यह भी आरोप है कि उपसरपंच मनमाने तरीके से ईंट भट्ठा संचालित कर रहा है और पद की आड़ में लगातार अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। कोटवार मनीष जुलाहा ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Must Read