HomeBreaking Newsनर्मदा हादसे में ममता की मिसाल — मौत के साये में भी...

नर्मदा हादसे में ममता की मिसाल — मौत के साये में भी बेटे को सीने से लगाए रही मां

क्रूज दुर्घटना के रेस्क्यू में सामने आया मार्मिक दृश्य, जांबाज गोताखोर भी हुए भावुक

मध्य प्रदेश/जबलपुर :-  नर्मदा नदी के बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। यह दृश्य एक मां के अटूट प्रेम और त्याग की ऐसी कहानी बयां करता है, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।   
अंतिम क्षणों में भी नहीं टूटा ममता का बंधन
रेस्क्यू टीम को तलाशी के दौरान एक महिला और उसके मासूम बेटे के शव एक साथ मिले। मृतका की पहचान मरीना मैसी के रूप में हुई है, जिनके साथ उनका 4 वर्षीय बेटा त्रिशान भी था।
बताया जा रहा है कि मां ने अपने बेटे को सीने से इस तरह लगा रखा था, मानो वह आखिरी सांस तक उसे सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही हो।     
रेस्क्यू टीम के लिए सबसे भावुक पल
भारतीय सेना की 411 पैराशूट फील्ड कंपनी के गोताखोरों ने जब इस दृश्य को देखा, तो वे भी द्रवित हो उठे।
एक गोताखोर ने बताया कि “अपने पूरे करियर में ऐसा दृश्य पहली बार देखा, जहां एक मां ने मृत्यु के बाद भी अपने बच्चे को नहीं छोड़ा।”
डूबे क्रूज की खिड़की में फंसे मिले मां-बेटे
बचाव कार्य के दौरान पता चला कि मां-बेटा डूबे हुए क्रूज की एक संकरी खिड़की के पीछे फंसे हुए थे।
उन्हें बाहर निकालना काफी मुश्किल था, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से इस तरह लिपटे हुए थे कि उन्हें अलग करना संभव नहीं लग रहा था।
हर संभव कोशिश के बाद निकाले गए शव
रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद मां-बेटे को एक साथ बाहर निकाला। टीम ने पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए उन्हें अलग किए बिना बाहर लाने का प्रयास किया।
शवों की स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि महिला ने अंतिम समय तक अपने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की।
हादसे ने छोड़ा गहरा घाव
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
परिवार की एक बेटी सुरक्षित बची, जिसने अपनी मां और भाई को अपनी आंखों के सामने खो दिया।
प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Must Read