HomeBreaking Newsनेशनल हाईवे पर अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कंचन ढाबा सील, पुलिस...

नेशनल हाईवे पर अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कंचन ढाबा सील, पुलिस की सख्त चेतावनी

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे स्थित तानाखार के कंचन ढाबा को सील कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और पूर्व कार्रवाई के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी रहने पर यह कड़ा कदम उठाया गया।     

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व ही उक्त ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त कर संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इसके बावजूद ढाबे में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियां जारी रहने की शिकायतें मिलती रहीं, जिससे पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपनाने को मजबूर हुआ।

रविवार को राजस्व विभाग के निर्देश पर कटघोरा पुलिस की मौजूदगी में भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह द्वारा ढाबा परिसर में ताला लगाकर विधिवत सीलिंग की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने क्षेत्र के सभी ढाबा संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या सेवन की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गोपाल यादव एवं आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।

कोरबा पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Must Read