HomeBreaking Newsकोरबा में रिपोर्टर इमानुअल तांडी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, बंद...

कोरबा में रिपोर्टर इमानुअल तांडी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, बंद कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा

सीएसईबी कॉलोनी स्थित घर में अकेले रहते थे पत्रकार, कई दिनों से बंद था कमरा — क्षेत्र में सनसनी, प्रेस जगत में शोक

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन एवं रिपोर्टर के रूप में कार्यरत इमानुअल तांडी का शव शहर के सीएसईबी कॉलोनी के आरामशीन क्षेत्र स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बंद कमरे से बदबू आने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से उनके घर का दरवाजा बंद था और आसपास के लोगों ने उन्हें नहीं देखा था। इसी बीच घर के भीतर से तेज बदबू आने लगी, जिससे पड़ोसियों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनके परिजनों और स्थानीय लोगों को दी।

दरवाजा खुलवाने पर कमरे के भीतर उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे और परिजन को इस हालत में देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि इमानुअल तांडी एक स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत थे और पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से पत्रकारों और परिचितों में गहरा दुख और स्तब्धता है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Must Read