HomeBreaking Newsकोरबा में व्यापारिक भविष्य का महाकुंभ — “प्रगति 2026” से उद्यमिता को...

कोरबा में व्यापारिक भविष्य का महाकुंभ — “प्रगति 2026” से उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़/कोरबा। शहर के व्यापारिक वातावरण को नई दिशा देने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से BNI Billionaires अपने प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कॉर्पोरेट बिज़नेस कॉन्क्लेव प्रगति 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 को Jashn Resort में दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा।

- Advertisement -

कोरबा तिलक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए पदाधिकारी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में संरचित बिज़नेस चर्चा, हाई-इम्पैक्ट नेटवर्किंग, अवॉर्ड सेरेमनी, विशेषज्ञों के कीनोट सेशन्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा रॉक बैंड के साथ गाला डिनर आयोजित किया जाएगा। आयोजन उद्यमियों, उद्योगपतियों और बिज़नेस प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे आपसी सहयोग, रेफरल नेटवर्क और आधुनिक व्यावसायिक रणनीतियों के माध्यम से विकास के नए अवसर तलाश सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार “प्रगति 2026” का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को गति देना, व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाना और एक सशक्त व टिकाऊ बिज़नेस इकोसिस्टम तैयार करना है। आयोजकों ने आगे कहा कि स्थानीय व्यापार की मजबूती ही क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का आधार होती है। ऐसे आयोजनों में सहभागिता से न केवल व्यवसायिक अवसर बढ़ते हैं, बल्कि पारदर्शिता, पेशेवर नैतिकता और सहयोग की संस्कृति भी विकसित होती है। व्यापारियों और युवाओं को चाहिए कि वे नेटवर्किंग, कौशल विकास और नवाचार को अपनाकर आत्मनिर्भर और सशक्त स्थानीय अर्थव्यवस्था के निर्माण में योगदान दें। और इस कार्यक्रम में सभी भाग ले जो अपने व्यापार को बुलंदियों पर पहुंचाना चाह रहे हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें नेटवर्किंग की पावर की सीख भी मिलेगी ।

Must Read