छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला पुलिस कोरबा द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना दीपका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दीपका पुलिस ने पाँच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई लोटानपारा केराकछार, धुरेना एवं सिरकीखुर्द क्षेत्र में की गई, जहां से कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सूरज धनुहार पिता मंगल धनुहार उम्र 19 वर्ष निवासी लोटानपारा केराकछार, विक्रम धनुहार पिता रतन धनुहार उम्र 27 वर्ष निवासी धुरेना, प्रीति मारकाम पिता रामनारायण उम्र 25 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द तथा अंताबाई पति स्वर्गीय फिरतूराम धनुहार निवासी धुरेना को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

















