छत्तीसगढ़/कोरबा :- नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन कोरबा ने नगर पालिक निगम आयुक्त कोरबा को एक पत्र लिखकर दीपावली के पूर्व समस्त ठेकेदारों को उनके द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतान के लिए अनुरोध किया है पत्र के माध्यम से कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व दीपावली को देखते हुए हम समस्त ठेकेदारों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। महोदया जिस प्रकार से निगम अधिकारियों की गतिविधियां फाइलों को लेकर दिख रही है उससे कहीं नहीं लगता कि इस दीपावली हम ठेकेदारों का भुगतान किया जाएगा। जिससे हमारे आर्थिक स्थिति पर अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा। दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जिसमे हमे दुकानदारों और हमारे अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों ओर मजदूरों को भुगतान अनिवार्य रूप से करना ही होता है। समाचार पत्रों के माध्यम से हमें ये जानकारी प्राप्त हुई है कि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों का भुगतान दीपावली के 02 दिन पहले ही कर दिया जाए तो क्या हम ठेकेदारों को भुगतान की आवश्यकता नहीं है। क्या हमारे श्रमिक हमारा परिवार नहीं है।
अतः महोदया से विनम्र निवेदन है कि हमारी आर्थिक स्थिति को देखते हुए, दीपावली के पहले ही हमे हमारा भुगतान किया जाए ताकि हम और हमारे साथी त्यौहार की खुशी से वंचित ना हो पाएं। हम सबकी आर्थिक स्थिति का सुधार आपके और आपके विभागीय अधिकारियों पर निर्भर करता है।