तिरंगा यात्रा खत्म होने के बाद भी चौक चौराहों पर लगे जनप्रतिनिधियों के बैनर पोस्टर के नीचे झुके तिरंगे पर नहीं पड़ी किसी की नजर राष्ट्र ध्वज तिरंगे का हो रहा अपमान
छत्तीसगढ़/कोरबा :- राष्ट्रीय ध्वज संहिता की नियमावली में तिरंगे को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन दी गई है जिसमें झुके हुए तिरंगे को तिरंगे का अपमान और तिरंगे से बड़े किसी प्रकार का अन्य ध्वज या किसी नेता का बैनर तिरंगे से ऊपर लगाना तिरंगे का अपमान है,
तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त तक ही थी तिरंगा यात्रा खत्म हुए आज से 5 दिन हो गए बावजूद इसके सीएसईबी चौक में चारों तरफ कई तिरंगे लगाए गए हैं उसके साथ ही तिरंगे से ऊंचे बैनर पोस्ट को लगाया गया है जो की स्पष्ट रूप से तिरंगे का अपमान माना जा रहा है वहीं कुछ तिरंगे नीचे झुक गए हैं, साथ ही तिरंगे के आसपास व चौक चौराहों पर भारी तादाद में अवैध होल्डिंग भी लगाई गई है, जबकि वैध होल्डिंग के स्थान खाली है, जिससे होर्डिंग एजेंसी को अवैध होल्डिंग के कारण नुकसान हो रहा है जबकि 5 साल का एजेंसी को एग्रीमेंट हुआ है और इसमें प्रावधान है कि अवैध होल्डिंग लगने पर एफआईआर दर्ज भी कराई जा सकती है बावजूद इसके धड़ल्ले से शहर में अवैध होल्डिंग लगाई जा रही है जिसे निगम प्रशासन नहीं रोक पा रहा है, ज्यों ज्यों त्यौहार नजदीक आते जा रहे हैं अवैध होल्डिंग की बाढ़ सी आती जा रही है,



















