HomeBreaking Newsअवैध रेत गिट्टी परिवहन कर रहे 7 वाहनों पर खनिज विभाग ने...

अवैध रेत गिट्टी परिवहन कर रहे 7 वाहनों पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही

छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज दिनांक 27-07-2023 को कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार तथा जिला खनि अधिकारी के निर्देशानुशार अवैध खनिज परिवहन में कार्यवाही करते हुए कुल 07 वाहन जिसमे रेत के 01 ट्रेक्टर व गिट्टी के 06 हाईवा को खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है जो क्रमशः ग्राम हरदीबाजार व जांजगीर, रलिया क्षेत्र से भरकर अवैध किया जा रहा था। उक्त 06 हाईवा को उरगा थाना, व ट्रेक्टर को हरदीबाजार थाना के अभिरक्षा में रखा गया है जिसमे MMDR एक्ट १९५७ के धारा २१ के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी l

Must Read