HomeBreaking Newsरजगामार ग्राम पंचायत किया गया सील रिकॉर्ड किए गए जप्त

रजगामार ग्राम पंचायत किया गया सील रिकॉर्ड किए गए जप्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के रजगामार ग्राम पंचायत से संबंधित मामले को लेकर कार्यालय को सील कर दिया गया है और रिकॉर्ड जप्त कर लिए गए हैं। इस मामले में सरपंच और सचिव के बयान के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले की कई ग्राम पंचायतों में शह और मात का काम चल रहा है। अलग-अलग गुट इस काम में सक्रिय बताए जा रहे हैं। जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाली रजगामार ग्राम पंचायत को ऐसे ही मामले को लेकर सील किया गया है। जहां पर करोड़ों के घोटाले का आरोप है, दावा किया जा रहा है कि वहां पर बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता हुई हैं। इसलिए वहां के रिकॉर्ड जप्त किए गए हैं, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि, सचिव की तलाश की जा रही है। उसके उपलब्ध होने पर बयान लिए जाएंगे और अगली कार्रवाई की जाएगी। रजगामार ग्राम पंचायत में पिछले चुनाव के दौरान लोगों ने महिला को सरपंच को चुना था। गांव में उपसरपंच जितेंद्र राठौर की सरपंच से अनबन बताई जा रही है। टकराव की मुख्य वजह यही मानी जा रहा है। देखना होगा कि जिन आरोपों को लेकर पंचायत भवन को सील किया गया है वे आरोप जांच में किस हद तक सही पाए जाते हैं, यह जांच उपरांत के बाद ही पता चल पाएगा ।

Must Read