Home Breaking News महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही, रिश्वतखोरी...

महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही, रिश्वतखोरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

199

छत्तीसगढ़/कोरबा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा (रेस्ट हाउस) में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जिसमें अधिकारियों को विभिन्न आवश्यक दिशा निर्देश दिए

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का शत-शत प्रतिशत लाभ आम जनता को दिलाने के लिए बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए।
रिश्वतखोरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि औद्योगिक जिला होने के बावजूद भी बहुत सी विसंगतियां हैं।

आम जनता के जीवन की बेहतरी के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।