HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया को ईडी ने लिया हिरासत...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया को ईडी ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़/रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निजी सहायक (OSD) सौम्या चौरसिया पर ईडी का शिकंजा कसा है। आज भी उन्हें गिरफ्तार कर अजय सिंह राजपूत, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के कोर्ट लेकर आई थी। ईडी ने कोर्ट के समक्ष 15 दिन रिमांड मांगा था। जिस पर कोर्ट में काफी बहस भी हुई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 4 दिन के रिमांड पर सहमति प्रदान की है। ओएसडी सौम्या चौरसिया अब मंगलवार तक रिमांड पर रहेंगी। सौम्या चौरसिया की तरफ से पैरवी एडवोकेट फैजल रिजवी कर रहे थे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयले पर ₹25 प्रति टन अवैध वसूली को लेकर छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने पिछले कई महीनों में दर्जनों छापेमारी की है. कोयले में ₹25 प्रति टन अवैध वसूली को लेकर ईडी ने करोड़ों कैश और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इस छापेमारी में कोयला व्यापारी, ट्रांसपोर्ट, आईएएस अधिकारी जैसे कई बड़े रसूख वाले शामिल है। फिलहाल ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के ओएसडी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की न्यायिक हिरासत की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को उन्हें फिर से ईडी कोर्ट में पेश कर सकती है।

Must Read