HomeBreaking Newsयुवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ में दिये गए...

युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ में दिये गए अपमानजनक बयान के विरोध में एफआईआर दर्ज करने की मांग

छत्तीसगढ़/कोरबा :- युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ में दिये गए अपमानजनक बयान के विरोध में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर बांकी मोंगरा थाना में पत्र दिया गया एव कार्यवाही की मांग की गई….!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की — छत्तीसगढ़ बीजेपी सहप्रभारी नितिन नवीन के द्वारा दिया गया बयान बेतुका एव छत्तीसगढ़ के निवासियों के भावनाओ को ठेस पहुचाने वाला है दोबारा ऐसी घटना की पुनावृत्ति किसी के भी द्वारा न किया जाए इस कारण से युवा कांग्रेस द्वारा बांकी मोंगरा थाने में ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई….!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,किसन पटेल,महासचिव राजेश मनहर,रामकुमार पटेल,राजकुमार,घनश्याम साहू,तुसार साहू,और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे….!

Must Read