छत्तीसगढ़/कोरबा :- दिनांक 3-11-2022 को कलेक्टर संजीव झा के आदेशानुसार तथा जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देशानुशार अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करते हुए डेंगूरनाला से 2 ट्रैक्टर ( jondiyar सोल्ड तथा बिना इंजन का ट्रॉली ) को कलेक्टर परिसर में तथा 1 ट्रैकर CG 12 AT 2660 को जप्ती करके सर्वमंगला चौकी में अभिरक्षा में दिया गया है जिसमे MMDR एक्ट 1957 के धारा 21 के तहत आगे की कार्यवाही किया जाएगा, बता दें कि लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों के नदियों से अवैध रेत का कारोबार जोरों पर है जिसकी शिकायत लगातार संबंधित अधिकारियों को मिलती रहती है इसी कडी में 3 नवंबर को सूचना मिली की डेंगूरनाला से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते कुछ ट्रेक्टर देखे जा रहे हैं सूचना मिलते ही जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार ने मौके पर जाने अपने टीम को निर्देशित किया जहां डेंगूरनाला से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है ।











