HomeBreaking Newsसरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन...

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन 31 अक्टूबर को

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वोच्च देशभक्ति, दृढ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिये जाने जाते हैं। राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (एन आई सी) द्वारा 31 अक्टूबर को पूरे भारत में 75 हजार यूनिटी रन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में कोरबा शहर में भी 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। एकता दौड़ सुबह 7:30 बजे घंटा घर चौक से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस घंटा घर पर समाप्त होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एन वाई के एस) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। एकता दौड़ के आयोजन में उच्च शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग की भी संयुक्त रूप से भागीदारी रहेगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने 31 अक्टूबर को जिले में एकता दौड़ के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।

Must Read