HomeBreaking Newsकोरबा पुलिस द्वारा चलाया गया सरप्राइस चेकिंग अभियान, सिविल ड्रेस में भी...

कोरबा पुलिस द्वारा चलाया गया सरप्राइस चेकिंग अभियान, सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर रही निगरानी, त्योहारी सीजन में अपराधियों पर नकेल लगाने की जा रही कवायद

छत्तीसगढ़/कोरबा :- धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर होने वाले भीड़भाड़ व खरीददारी के दौरान अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में सायबर सेल टीम एवं सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाकों , हाट बाजारों एवं बैंकों के आसपास सरप्राइज चेकिंग कर उपस्थित संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ,साथ ही संदिग्ध गतिविधि परिलक्षित होने पर कार्यवाही किया जा रहा है । चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी, वही त्योहारी सीजन पर गुंडा मवालियों उपद्रवियों पर नकेल कसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में भी तैनात किए गए हैं जो ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं ।

- Advertisement -

Must Read