छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरबा नगर आगमन पर भाजयुमो के नेता सुभाष राठौर ने उनसे मुलाकात कर भगवा गमछे और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी कल कोरबा जिले के प्रवास पर थे इस दौरान उनका कुदमुरा से लेकर टीपी नगर चौक तक विभिन्न जगहों पर गाजे-बाजे और पटाखे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया, तत्पश्चात रात्रि में नकटीखार में जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत जी के द्वारा कराए जा रहे करमा महोत्सव में उपस्थित हुए। इस पूरे कार्यक्रम में सुभाष राठोर जी के साथ सुरेश राठौर और अभय राज गोपाल जी उपस्थित रहे
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी का प्रथम कोरबा आगमन पर भाजयुमो नेता सुभाष राठौर ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत











