HomeBreaking Newsइधर खनिज विभाग के अधिकारी ईडी की कार्यवाही में ब्यस्त, उधर रेत...

इधर खनिज विभाग के अधिकारी ईडी की कार्यवाही में ब्यस्त, उधर रेत माफिया मस्त, रात को राताखार रेत घाट पर चल रही रेत की चोरी, कई ट्रैक्टर घाट पर मौजूद

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा में अभी ईडी की कार्यवाही खनिज विभाग में 3 दिनों से चल रही है उधर रेत माफियाओं की बल्ले बल्ले है बताया जा रहा है राताखार रेत घाट में रात को कई ट्रैक्टर घाट से रेत की चोरी कर रहे हैं, जो हर दिन इसी तरह रेत चोरी को अंजाम देते हैं, बता दें कि एनजीटी के निर्देश के बाद जिले के सभी रेत खदान 15 जून से 15 अक्टूबर तक बंद है बाउजूद इसके रेत तस्कर साठगाँठ से रेत उत्खनन कर ऊंचे दाम पर महंगे दामों में खपा रहे है। वैसे तो रेत खदान 15 अक्टूबर से शुरू हो जाती, पर ईडी के छापे की वजह से रेत खदानो को संचालित करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। बुधवार से चल रहे ईडी की कार्यवाही का फायदा अब रेत तस्कर उठा रहे है। रात के अंधेरे में नदी नालों से रेत निकलकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है ।

Must Read