HomeBreaking News नगर पालिक निगम आवसीय परिसर मे गरबा डांडिया उत्सव समिति द्वारा कराए...

 नगर पालिक निगम आवसीय परिसर मे गरबा डांडिया उत्सव समिति द्वारा कराए जा रहे गरबा मे उमड़ रही भीड़, गरबा प्रेमियों को मिल रहा निःशुल्क प्रवेश,  हर दिन सांत्वना पुरस्कार

छत्तीसगढ़/कोरबा  :- नवरात्रि पर्व पर इन दिनों विभिन्न पंडालों में गरबा डांडिया की धूम मची हुई है जहां गरबा प्रेमी देर रात तक गरबा का आनंद लेते हैं कई जगहों पर कराए जा रहे गरबा में भाग लेने के लिए पास लिया जा रहा है जबकि समिति के द्वारा पहले ही चंदे के रूप में राशि इकट्ठी कर ली जाती है बावजूद इसके कई जगहों के गरबा स्थलों में बिना पास के जाने के लिए अनुमति नहीं है वही नगर पालिक निगम आवासीय परिसर में गरबा डांडिया उत्सव समिति के द्वारा निशुल्क गरबा प्रवेश की सुविधा के साथ हर दिन गरबा करने वाले टीमों का सिलेक्शन करते हुए सत्वाना पुरस्कार दिए जा रहे हैं निशुल्क प्रवेश और अन्य सुविधाओं के कारण यहां भारी गरबा प्रेमियों की भीड़ देखी जा रही है, लोग खुलकर गरबा का आनंद ले रहे हैं, समिति ने भी लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए पूरा इंतजाम किया हुआ है,

- Advertisement -

बता दें कि गरबा डांडिया उत्सव समिति नगर पालिक निगम आवसीय परिसर मनोरंजन गृह समिति द्वारा रोजना भोग प्रसाद का वितरण एवं प्रतिभगियों को पुरुस्कार वितरण का कार्य किया जा रहा है एवं स्वच्छता का विशेष घ्यान रखा गया है यहाँ लगभग तीन वर्षों से कर्यक्रम कराया जा रहा है जिसमे भारी भीड़ एकत्रित हो रही है समिति यहाँ निःशुल्क प्रवेश रखा गया है समिति के अध्यक्ष शीतल दास महंत कार्यकारणी अध्यक्ष रवि महंत रोहित कश्यप सचिव रजत राठौर कोषाध्यक्ष दुर्गेश राठौर एवं समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहता है ।

 

Must Read