HomeBreaking Newsपीएससी द्वारा भृत्य परीक्षा का आयोजन 25 सितम्बर को, जिले के 23 परीक्षा...

पीएससी द्वारा भृत्य परीक्षा का आयोजन 25 सितम्बर को, जिले के 23 परीक्षा केंद्रों में आठ हजार 905 परीक्षार्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा भृत्य परीक्षा 2022 का आयोजन 25 सितम्बर 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र पीएससी के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए कोरबा जिले में कुल 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर आठ हजार 905 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Must Read