HomeBreaking Newsप्राइवेट अस्पतालों के मेडिकल में मरीजो के परिजनों को दवा खरीदने हेतु...

प्राइवेट अस्पतालों के मेडिकल में मरीजो के परिजनों को दवा खरीदने हेतु बाध्य नही की सूचना पट्टिका लगाने की युवा कांग्रेस ने की मांग

युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने सौपा जिले के मुख्य स्वास्थ अधिकारी को पत्र, जिन अस्पतालों द्वारा पालन नही किये जाने पर कार्यवाही की मांग

छत्तीसगढ़/कोरबा :- युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में कोरबा जिले में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर में मरीजो के परिजनो को दवा खरीदी हेतु बाध्य नही का सूचना बोर्ड लगाने का प्रावधान का पालन नही करने की शिकायत की गई एव नियम का पालन करवाने अन्यथा कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्य स्वास्थ एव चिकित्सा अधिकारी को पत्र सौंपा गया….!!

- Advertisement -

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की — हमारे द्वारा देखा गया है कि प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी अपने चरम पर है इलाज में लापरवाही तो आम बात है इसके अलावा दवा खरीदी हेतु अलग से दबाव बनाया जाता है परिजनों को एक तो ऐसे ही परेशान रहते है और उनसे लूट के तौर पर स्वयं के द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर में दवा लेने के लिए कहा जाता है जबकि शासन द्वारा साफ कहा गया है की और निर्देश जारी किया गया है कि प्राइवेट अस्पतालों में संचालित मेडिकल दुकानों में साफ सुथरे एव दिखने वाले जगह पर “कोई भी मरीज के परिजन मेडिकल से दवा खरीदने हेतु बाध्य नही है बाहर से दवा खरीद कर उपयोग कर सकता है” यह सूचना पट्टी लगाना है परंतु पट्टी लगाना तो दूर मरीजो के परिजनों के ऊपर दबाव बनाया जाता है की दवा स्वयं के संचालित मेडिकल से ही खरीदे आज हमारे द्वारा मांग किया गया की जिले में संचालित प्राइवेट अस्पतालों के मेडिकल दुकानों की जांच की जाए एव सूचना पट्टी लगवाये एव जिनके द्वारा शासन के नियमो का पालन नही किया जाता है उनके ऊपर कार्यवाही किया जाए….!
इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने कहा की — कोरबा जिले में मरीजो के परिजनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि दवा खरीदी हेतू दबाव बनाया जाता है इस मामले को लेकर आज यह पत्र सौंपा गया एव कार्यवाही की मांग की गई है…..!
इस अवसर पर प्रमुखरूप से युवा कांग्रेस जिला सचिव कमल किशोर चंद्रा,रितेश पांडेय,बबलू मारवा, और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे…..!

ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों के स्वयं के मेडिकल स्टोर, एक प्राइवेट अस्पताल स्वयं का कार्ड बना कर रखा है

आपको बता दें कि कोरबा जिले में अधिकांश बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में स्वयं का मेडिकल स्टोर बना रखा है जहां से मरीजों को दवा लेने के लिए बाध्य किया जाता है वही एक प्राइवेट हॉस्पिटल की मानमानी ऐसी है कि उसने अपने हॉस्पिटल का एक कार्ड बना कर रखा हुआ है जहां भर्ती मरीजों को उसी कार्ड में पैसा जमा करा कर लेन-देन करता है जो इस हॉस्पिटल के एटीएम कार्ड की तरह काम करता है, इससे भी कई मरीज  शोषण के शिकार हो रहे हैं कई बार मरीजों के परिजनों के द्वारा इस प्रकार के शोषण की शिकायतें मिलती रहती हैं ।

Must Read