HomeBreaking Newsजनजाति पद्म पुरूस्कार विजेता, लेखकों, विशेषज्ञों एवं अभिज्ञात नेताओं की जानकारी का...

जनजाति पद्म पुरूस्कार विजेता, लेखकों, विशेषज्ञों एवं अभिज्ञात नेताओं की जानकारी का संकलन 22 सितम्बर तक

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले के आदिवासी जनजाति के पद्म पुरूस्कार विजेता, प्रख्यात जनजाति लेखकों, जनजाति मामलों के प्रख्यात विशेषज्ञों और अभिज्ञात जनजाति नेताओं की जानकारी का संकलन 22 सितम्बर तक किया जाएगा। जनजाति कार्य मंत्रालय योजना के तहत् जिले के आदिवासी संस्कृति, कला और साहित्य के अनुसंधान, मूल्यांकन, प्रशिक्षण, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उक्त जानकारी का संकलन किया जा रहा है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।

Must Read