HomeBreaking Newsकोरबा प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष बने राकेश श्रीवास्तव, दिनेश राज सचिव...

कोरबा प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष बने राकेश श्रीवास्तव, दिनेश राज सचिव ,कमलेश यादव संरक्षक

छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज कोरबा प्रेस क्लब कोरबा का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राकेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल रहें जबकि गेंद लाल शुक्ल तीसरे स्थान पर रहें। इसी तरह सचिव पद पर दिनेश राज ने जीत हा​सिल की। प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए राकेश श्रीवास्तव को 72 , राजेन्द्र जायसवाल को 54 एवं गेंद लाल शुक्ल को 09 वोट मिले हैं। सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। जिसमें दिनेश राज को 75, मनोज ठाकुर 37 एवं राजेश कुशवाहा को 24 वोट मिले हैं। जिसमें दिनेश राज ने जीत हासिल की है। वही संरक्षक पद के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे, जिसमें कमलेश यादव 78, विजय खेत्रपाल 45 एवं राजेन्द्र पालीवाल को 13 वोट मिले हैं।
वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर एक बार फिर रंजन ने कब्जा जमाया है , तो उप सचिव के पद पर धीरज दुबे विजयी रहे, कोषाध्यक्ष पद 2 पत्रकारों ने पर्चा भरा था जिसमें रंजन प्रसाद को 89 एवं राजकुमार शाह को 45 वोट मिले है । इस तरह रंजन प्रसाद ने जीत हासिल की है । इसी तरह उप सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान पर थे । जिसमे धीरज दुबे को 59 , राजेश मिश्रा को 29 , एवं देवनारायण पांडे को 46 वोट मिले । इस तरह उप सचिव के पद पर धीरज दुबे ने जीत हासिल की हैं ।
वहीं कोरबा प्रेस क्लब कार्यकारिणी पद पर हरीश तिवारी , मनोज यादव और रमेश वर्मा ने जीत हासिल की, कार्यकारिणी पद के लिए 9 उम्मीदवारो ने भाग्य आजमाया था । जिसमे हरीश तिवारी 60 संदीप शर्मा 37 , मनोज यादव 67 , रमेश वर्मा 59 , मधु डिडवानिया 24 , प्रीतम जायसवाल को 13 , दीपक साहू 12 , जीतू हाथठेल 16 मत मिले जिसमे 3 वोट रिजेक्ट हुआ ।

Must Read