HomeBreaking Newsएक दिन में 23 प्रकरण दर्ज, 161 लीटर अवैध शराब जब्त; "सजग...

एक दिन में 23 प्रकरण दर्ज, 161 लीटर अवैध शराब जब्त; “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।   

- Advertisement -

अभियान के दौरान पुलिस ने एक ही दिन में 23 प्रकरण दर्ज करते हुए 161 लीटर अवैध शराब जब्त की। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Must Read