छत्तीसगढ़ कोरबा :- खोलार नदी में नहाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने डूबा, बांकीमोंगरा थानांतर्गत ग्राम कोरई में यह घटना सामने आई है। मृतक का नाम विनोद बिंझवार बताया जा रहा है जो बीती शाम नहाने के लिए नदी की तरफ गया हुआ था और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी लेकिन सुराग नहीं लग पाया आज सुबह एसडीएआरफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों के माध्यम से किशोर की तलाश जारी है ।











