HomeBreaking News12 साल, बेमिसाल: विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के सहारे नए भारत की...

12 साल, बेमिसाल: विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के सहारे नए भारत की तस्वीर गढ़ रही मोदी सरकार — तोखन साहू

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बीते एक दशक से अधिक की यात्रा ने भारत को विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयामों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को “प्रधान सेवक” मानते हुए 140 करोड़ देशवासियों को परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा दे रहे हैं।
टी.पी. नगर स्थित प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जोगेश लांबा और अशोक चावलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
गरीब कल्याण योजनाओं को बताया सरकार की सबसे बड़ी ताकत

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं और वंचित वर्गों को मिला है। उन्होंने बताया कि जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, जबकि कोरोना काल से अब तक 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई राह खोली है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है और जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

किसानों, युवाओं और आदिवासी समाज के उत्थान पर विशेष जोर

तोखन साहू ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है तथा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और “धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान” के माध्यम से आदिवासी अंचलों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, लखपति दीदी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पहल ने स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती प्रदान की है।

“नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ता भी नहीं”

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। देश शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक का सफर भारत के लिए परिवर्तनकारी रहा है और आने वाले समय में देश विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक मजबूती के साथ अपनी पहचान स्थापित करेगा।

Must Read