छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही इसी अवसर पर यादव समाज द्वारा घंटा घर ओपन थियेटर कोरबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे श्री कृष्ण पूजा अर्चना, मटकी फोड़ उत्सव, बर्थ डे सेलिब्रेशन के साथ ” केशव रैली ” ( बालको से कोरबा शहर होते घंटा घर कार्यक्रम स्थल ) भव्यता से निकाली गई। यादव समाज के सभी कान्हा भक्त इस रैली में उत्साह और आस्था के साथ शामिल हुए सभी ने कन्हैया जी के जय घोष उमंग और श्रद्धा भरे स्वर में ध्वनि मत से अपने इष्ट देव को पुकारा और एक दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दिए। मौसम ने भी बारिश की बूंदों से केशव रैली का स्वागत किया । यादव समाज को संगठित करते हुए मज़बूत एकता निर्माण के उद्देश्य से गठित सामाजिक संगठन यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ जिसका पंजीयन दिनांक 20/09/2021 को किया गया है। अल्प समय में ही सक्रिय सदस्यों के सराहनीय प्रयास से समाज को संगठित करते हुए कई सामाजिक कार्य किया जा रहा है। इस सामाजिक संगठन से यादव समाज के लोग जुड़ रहे है और समाज को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें रहे है। यादव एकता मंच समाज के लोगों से अपील की है कि यादव एकता मंच समाज अपना द्वितीय स्थापना दिवस जिला जांजगीर चाम्पा में 20 सितंबर को मनाने जा रहा है। प्रथम स्थापना दिवस जिला कोरबा में मनाया गया था। तो आइए यादव समाज को शक्ति शाली एकता के पथ पर हम सब सहभागी बने। और अपने यादव समाज का परचम लहराए।

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विशाल केशव रैली निकलते हुए यादव एकता मंच द्वारा मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी













