HomeBreaking Newsमहिला आरक्षण बिल देश के विकास में एक नई गाथा लिखेगा :...

महिला आरक्षण बिल देश के विकास में एक नई गाथा लिखेगा : सुभाष राठौर

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सुभाष कुमार राठौर जी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास सफल रहे हैं।
बीते 7 दशक में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने महिलाओं को वोट बैंक के लिए प्रयोग किया मोदी सरकार ने देश की आजादी के बाद पहली बार महिलाओं के लिए न केवल शौचालय का निर्माण किया, बल्कि माता बहनों को गैस सिलेंडर देकर इनके जीवन को सरल करने की एक दिशा में एक अच्छा काम किया। कांग्रेस पार्टी इस महिला आरक्षण बिल पर दावे कर रही है, सच तो यह है कि शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीठ दिखने वाली कांग्रेसी महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील है।
संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण कोई विकल्प नहीं है। मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग विशेष कर ओबीसी एससी एसटी वर्ग के महिलाओं के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। कुछ दिन पहले ही मोदी जी ने विश्वकर्मा श्रम योजना के अंतर्गत 3 लाख की राशि का कर्ज देने की घोषणा समाज के कमजोर वर्ग महिलाओं के उत्थान की दिशा में बड़ा कदम है।

Must Read