HomeBreaking Newsकर्मचारी ने पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी...

कर्मचारी ने पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी लूट की झूठी कहानी

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही, पुलिस की पूछताछ में कर्मचारी ने गबन का गुनाह कबूल किया

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा में प्राप्त आवेदन पर अपराध क्रमांक 306/2026 धारा 316(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

प्रार्थी वरुण नायर पिता श्री वी.जी. नायर उम्र 38 वर्ष निवासी उरगा, जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.04.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे से 10:00 बजे के मध्य सीतामणी गौ माता चौक, मेन रोड कोरबा के पास उनके कर्मचारी द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गई।

प्रकरण में आरोपी द्वारा पुलिस को गलत सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच की गई एवं आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने घटना को मनगढ़ंत एवं झूठा होना स्वीकार किया।

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा लगभग 4.50 लाख रुपये की राशि का स्वयं ही दुरुपयोग किया गया है। आरोपी प्रियंशु देवांगन पिता श्री रविशंकर देवांगन, निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है l

आरोपी द्वारा बीमा नवीनीकरण हेतु प्राप्त राशि का आपराधिक विश्वासघात करते हुए गबन किया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Must Read